टीआरपी डेस्क। Bomb Threats : दिल्ली में बम धमकियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल से सामने आया है, जहां आज अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल किया गया और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया और अस्पताल परिसर में सघन तलाशी ली गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि मरीजों, स्टाफ और आगंतुकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर सावधानी बरती जा रही है।

दिल्ली में इससे पहले भी हाई प्रोफाइल स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रही है। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकी वाले ई-मेल प्राप्त हुए। इनमें कई प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज शामिल हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।