नई दिल्ली। साइक्लोन अम्फान के बाद ओडिशा के तटीय इलाकों में एक बार फिर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने ओडिशा में समुद्री तूफान आने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने ओडिशा से सटे समुद्री क्षेत्र में साइक्लोनिक ऐक्टिविटी की जानकारी दी है। इसके साथ ही अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ मौसम विभाग के एक्सपर्ट तटीय इलाकों में पैदा होने वाली स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि ओडिशा अंदरूनी क्षेत्रों और उसके आसपास इलाकों में समुद्री क्षेत्र में 0.9 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर के बीच दक्षिण की ओर झुकाव वाला साइक्लोन बन रहा है। लेकिन इसके तीन दिनों के भीतर उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। बता दें ​कि ओडिशा में पिछले दिनों अम्फान साइक्लोन ने कहर मचाया था। अम्फान साइक्लोन की वजह से ओडिशा के जिलों में भारी नुकसान हुआ था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Big Breaking : इन विभागों के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किन्हें, कहां की मिली जिम्मेदारी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।