काठमांडु। एक तरफ भारत और पड़ोसी देशों समेत पूरी दुनिया कोरोना संकट से लड़ रही है, दूसरी तरफ चीन व नेपाल भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर उलझे हुए हैं। हालांकि भारत भी हर तरीके का माकुल जवाब देने के लिए तत्पर है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नेपाल ने अपने नए नक्शे को कानूनी रूप देने से पहले ही अपने कदम पीछे खींच लिए। भारत की इस मामले में एक बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है।


बता दें कि बीते दिनों नेपाल ने भारत के कुछ इलाकों को अपने में शामिल करते हुए एक नया नक्शा जारी किया था। बुधवार को नेपाली संसद में जारी किए गए नए नक्शो को देश के संविधान में जोड़ने के लिए संविधान संशोधन प्रस्ताव रखा जाना था, लेकिन ऐन मौके पर नेपाल सरकार ने संविधान संशोधन की कार्यवाही को संसद की कार्यसूची से हटा लिया।

बताया जा रहा है कि सरकार और विपक्ष ने आपसी सहमति के बाद फिलहाल संविधान संशोधन विधेयक को संसद की कार्यसूची से हटाने का फैसला किया। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नए नक्शे वाले मुद्दे पर राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।