टीआरपी न्यूज। देश के चर्चित निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस में जैसे-जैसे फांसी पर लटकाए जाने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चारों दोषियों की दिल की धड़कनें तेज होती जा रही हैं।

बता दें कि निचली अदालत के आदेशानुसार चारों दोषियों को फांसी 22 जनवरी को फांसी दी जानी है। वहीं, फांसी की तारीफ मुकर्रर होते ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फांसी की सजा देने के लिए जेल प्रशासन ने चारों दोषियों के गले की नाप ली है। इस दौरान जैसे ही प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूर्ण की गई, तो चारों दोषी ( अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, मुकेश सिंह और पवन गुप्‍ता ) आपा खो बैठे और फूट-फूट कर रोने लगे।

यहां तक कि चारों आरोपी जेल प्रशासन ने दया की गुहार भी लगा रहे हैं। यहां तक कि उनको चुप कराने के लिए जेल प्रशासन को काउंसलों का सहारा लेना पड़ा। बताया गया कि जेल प्रशासन को डर है कि इन हालातों में दोषी कोई गलत कदम न उठा लें, लिहाजा उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

See also  आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में अब मरीजों को अपने पैसों से नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा उपकरण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 10 करोड़ का बजट

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।