ममता बनर्जी के पास सिर्फ 9 ग्राम ज्वेलरी , जानिए बंगाल की सीएम कितनी संपत्ति की हैं मालिक

कोलकाता/भवानीपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भवानीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिब्रीवाल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने समसेरगंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को उतारा है।

पहले दो बार जीत चुकी हैं चुनाव

ममता बनर्जी भवानीपुर से दो बार पहले चुनाव जीत चुकी हैं। बता दें कि सीएम पद पर बने रहने के लिए ममता के लिए यह चुनाव बेहद अहम हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी चुनाव हार गई थीं। वह नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं।

कौन हैं प्रियंका टिबरीवाल

भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रहीं प्रियंका टिबरीवाल ने अगस्त 2014 में बीजेपी का दामन थामा था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित हैं और उन्हें राजनीति में अपना आदर्श मानती हैं। नेता से राजनेता बने भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की सलाह के बाद ही प्रियंका भाजपा में शामिल हुई थीं।

2015 में प्रियंका टिबरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, मगर तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से हार गईं थीं। भाजपा में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अगस्त 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।