TRP डेस्क : साल 2022 के पहले ही दिन सुरक्षाबलों ने अपनी नियत साफ कर दी है कि देश की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुँचाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जुमागुंड को पास हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। आतंकी की पहचान अभी अज्ञात है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका पुलिस ने जताई है।

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली की कुछ आतंकी इस इलाके में छुपे हुए हैं जिसके आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर गोली चला दी। जिसके जवाब में पुलिस जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।