ब्रेकिंग- TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी ने खुले मंच से किया इस्तीफे का ऐलान, कहा- मुझे घुटन महसूस हो रही है
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को राज्यसभा सदन के दौरान सांसद दिनेश त्रिवेदी ने खुले मंच पर इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो हो रहा है वह देखा नहीं जा रहा। मुझे अब घुटन महसूस हो रही है। उनका कहना है कि उन्होंने बंगाल के विकास के लिए ही इस्तीफे का ऐलान किया है।

सुनें उन्होंने क्या कहा

‘जिस प्रकार से हिंसा हो रही है, मुझे यहां बैठे-बैठे बहुत अजीब लग रहा है। मुझसे यह देखा नहीं जा रहा है। हम करें तो क्या करें, हम एक जगह तक सीमित हैं। पार्टी के भी कुछ नियम होते हैं, इसलिए मुझे भी घुटन महसूस हो रही है। अब ऐसा माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।