नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने यौन उत्पीड़न का मामला एमपी एमएलए मामलों की सुनवाई करने वाली एसीएमएम की अदालत को सौंपा दिया है।

एसीएमएम ने मामले में अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाले पहलवानों द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने इस मामले पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। अर्जी पर सुनवाई के लिए पहले से ही 27 जून की तारीख तय है। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह केस में राउज एवेन्यू कोर्ट के दीपक कुमार की एसीएमएम कोर्ट ने मामले को संज्ञान बिंदु पर विचार के लिए 22 जून के लिए रखा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में डिजिटल दस्तावेजों और कई अनुलग्नकों का उल्लेख करते हुए एक आरोप पत्र दायर किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।