Budget 2023: कल है हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बनाएंगी हलवा

नई दिल्ली। वर्ष 2023-24 के बजट की तैयारी में शामिल लोगों के लिए ‘लॉक-इन’ प्रक्रिया से पहले गुरुवार को हलवा समारोह आयोजित किया जाना है। बता दें कि इस आयोजन का नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी और यह केंद्रीय बजट की तैयारी के अंतिम चरण को चिन्हित करेगी।

क्या है हलवा रस्म

बजट को लेकर गोपनीयता बनाए रखने के लिए, बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारी ‘लॉक-इन’ की प्रक्रिया से गुजरते हैं। बता दें कि ये अधिकारी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद ही नॉर्थ ब्लॉक से निकल सकते हैं।

हलवा समारोह एक प्रकार की विदाई होती है और इसमें सभी शीर्ष अधिकारी शामिल होते हैं। इस दौरान कई मेहनती कर्मचारियों, जो बजट बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, उनकी पहचान की जाती है और सराहना की जाती है।

वित्त मंत्री कढ़ाही में हलवे को हिलाकर समारोह की शुरुआत करेंगी। फिर इसे राष्ट्रीय राजधानी में मंत्रालय के मुख्यालय में सहयोगियों को परोसा जाएगा। बता दें कि इस समारोह को पिछले साल COVID-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। इसके बजाय, मुख्य कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों पर ‘लॉक-इन’ होने के कारण मिठाई प्रदान की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।