Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट 2026 पेश किया। बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता करने, आयुर्वेदिक एम्स खोलने और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसी घोषणाएं की गईं। हालांकि इस बार इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है।

सत्ता पक्ष ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में अहम कदम कहा है। वहीं विपक्ष का आरोप है कि बजट में स्पष्ट विजन का अभाव है। हर बार की तरह इस बार भी आम लोगों की नजर इस बात पर रही कि क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा।

बजट 2026 में क्या सस्ता हुआ

  • कैंसर की दवाएं
  • 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली विशेष दवाएं और मेडिकल फूड
  • व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की गई दवाएं
  • माइक्रोवेव ओवन के जरूरी कंपोनेंट
  • विमान इंजन और उससे जुड़े पार्ट्स
  • सोलर ग्लास सामग्री
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए आयातित सामान
  • क्रिटिकल मिनरल से जुड़े पूंजीगत उपकरण

बजट 2026 में क्या महंगा हुआ

  • कम कीमत वाले आयातित छाते
  • पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
  • एटीएम और कैश डिस्पेंसर मशीन व उनके पार्ट्स
  • विदेशी क्रू के लिए फिल्म और ब्रॉडकास्टिंग उपकरण
  • चिड़ियाघरों के लिए आयात किए गए जानवर और पक्षी
  • अमोनियम फॉस्फेट, नाइट्रो-फॉस्फेट और नेफ्था उर्वरक
  • कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग और वेंडिंग मशीनें
  • अरंडी का ऑयल केक

बजट के इन फैसलों का असर आने वाले दिनों में बाजार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर साफ दिखेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।