कारोबारी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली को ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत से दोनों की हिरासत की मांग करेगा।

कौन हैं विजय नायर?

विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है। आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि विजय नायर के जरिए एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी।

इससे पहले हुई थी अन्य गिरफ्तारियां

ईडी ने इससे पहले शराब कंपनी इंडोस्पिरिट के प्रमोटर समीर महंदरू, शराब कंपनी पर्नोड रिकार्ड के महाप्रबंधक बेनॉय बाबू और अरबिंदो फार्मा के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर पी सरथ चंद्र रेड्डी को गिरफ्तार किया था। एजेंसी इस मामले में अब तक 169 तलाशी अभियान चला चुकी है।

आप ने किया था गिरफ्तारी का विरोध

विजय नायर की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि नायर का शराब नीति से कोई लेना-देना नहीं है। आप ने नायर को मीडिया रणनीतिकार बताया था।

See also  IPL 2026 : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, दोपहर में हैदराबाद और पंजाब की टक्कर, शाम को पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी चेन्नई की टीम…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।