टीआरपी डेस्क। नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की एक टीम राजद सांसद मीसा भारती के निवास पर पहुंची है। सीबीआई की टीम यहां मीसा भारती के पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को लालू यादव की पत्‍नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 5 घंटे पूछताछ की थी।

कब-कब क्या हुआ

18 मई 22- सीबीआई ने 16 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया 

20 मई 22- बिहार और दिल्ली के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई 

27 जुलाई 22- पूर्व विधायक भोला यादव व रेलकर्मी हृदयानंद चौधरी गिरफ्तार 

27 जुलाई 22- भोला यादव के पटना व दरभंगा के आवास पर सीबीआई का छापा

24 अगस्त 22- राजद नेताओं के बिहार, दिल्ली व गुरुग्राम के 17 ठिकानों पर छापा

7 अक्टूबर 22- सीबीआई ने लालू, राबड़ी, मीसा और हेमा समेत 17 के खिलाफ चार्जशीट दायर की

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।