टीआरपी डेस्क। ओडिशा रेल हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस हादसे की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी गई है। ये जानकारी रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने इस दौरान बताया कि मेन लाइन पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण का काम अभी भी जारी है। रेलवे घायल और मृतकों के परिजनों के संपर्क में है। रेलवे ने सिफारिश की है कि जांच सीबीआई से कराई जाए। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाएगा। इसकी सिफारिश रेलवे बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं। सैकड़ों रेल कर्मी, राहत बचाव दल के जवान, टेक्नीशियन्स से लेकर इंजीनियर्स तक दिन रात काम कर रहे हैं। पटरी पर बिखरी बोगियां किनारे की जा चुकी हैं। हादसे के बाद दोनों एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बचे हुए डिब्बे भी पटरी से हटाए जा चुके हैं। अब ट्रैक के रिस्टोरेशन का काम तेजी से जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।