टीआरपी डेस्क। कुछ स्कूलों ने इस साल के शुरुआत में अपना एकेडमिक सेशन शुरू कर दिया है। जिसे लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सर्कुलर जारी कर स्कूलों को अपने कैलेंडर का सख्ती से पालन करने और हर साल 1 अप्रैल से पहले एकेडमिक सेशन शुरू नहीं करने को कहा है। 

1 अप्रैल से पहले एकेडमिक सेशन शुरू न करें

दरअसल, बोर्ड ने बताया कि कुछ स्कूलों ने इस साल के शुरुआत में अपना एकेडमिक सेशन शुरू किया है। इन सभी स्कूलों को अपने कैलेंडर का सख्ती से पालन करना होगा और कोई भी स्कूल 1 अप्रैल से पहले एकेडमिक सेशन शुरू न करें। बोर्ड ने सर्कुलर में कहा, “कम समय सीमा में पूरे साल के लायक कोर्स वर्क को पूरा करने का प्रयास उन छात्रों के लिए जोखिम पैदा करता है, जो परेशान हो सकते हैं और सीखने के लिए काफी संघर्ष करते हैं।”

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इस सीट पर मिली सबसे बड़ी जीत और कम अंतर से हार

इसके अलावा, बोर्ड ने कहा, लाइफ स्किल, वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन, वर्क एजुकेशन और कम्यूनिटी सर्विस जैसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को करने के लिए बहुत कम या बिल्कुल समय नहीं है। सीबीएसई ने कहा कि ये एक्टिविटीज शिक्षाविदों जितनी ही महत्वपूर्ण है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।