केंद्र की राज्यों को एडवाजरी, पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन की हो व्यवस्था

नई दिल्ली। पड़ोसी देश चीन में कोरोना से मची तबाही के बीच केंद्र सरकार ने आज राज्यों को एक और अहम एडवाइजरी जारी की है। डेल्टा वेरिएंट के दौरान मचे हहाकार से सबक लेते हुए राज्यों को पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

नई एडवाइजरी जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और प्रेशर स्विंग एडजॉर्शन (पीएसए) प्लांट को चालू रखा जाए। आपको बता दें कि केंद्र और राज्य की सरकारें कोरोना की संभावित चौथी लहर से देश को बचाने के लिए हर स्तर पर समीक्षा कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि चीन और अन्य देशों में मामलों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। आपको बता दें कि भारत ने कोविड की तीन लहरें देखी हैं। दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमरी थी। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई जिंदगियां काल के गाल में समा गई थी।

See also  Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

वहीं स्वास्थ विभाग ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होने की घोषणा की है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने या जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें पृथक रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक फॉर्म भरकर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लापरवाही को लेकर आगाह करते हुए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कहा है कि वह शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की हवाई अड्डों पर कोविड जांच सुनिश्चित करे, ताकि देश में कोरोनो वायरस के किसी भी नए स्वरूप की दस्तक के खतरे को कम किया जा सके।

See also  इस स्कूल में गांधी टोपी लगाकर स्कूल आते हैं बच्चे, 131 वर्ष से जारी है पुरानी परंपरा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।