केंद्र का बड़ा डिजिटल स्ट्राइक, 35 यूट्यूब चैनलों समेत दो वेबसाइट पर भी लगाया प्रतिबंध

टीआरपी डेस्क। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक करते हुए बड़ू कार्रवाई की है। केंद्र ने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट के साथ एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसकी जानकारी मंत्रायल के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। इन चैनल्स पर 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे और इनके व्यूज मिलियन में थे। इन सभी चैनल्स के जरिए भारत विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी भारत विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइट पर बैन लगाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।