टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance- DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) बढ़ाने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर 1 जुलाई 2025 से प्रभावी DA/DR की किस्त पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। आमतौर पर इस प्रक्रिया को सितंबर के अंत तक पूरा कर अक्टूबर के पहले सप्ताह में बकाया राशि जारी कर दी जाती है।

कितना बढ़ सकता है DA?

जानकारी के अनुसार, इस बार महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी 2025 में इसे 53% से बढ़ाकर 55% किया गया था। अब 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने की संभावना है।

सैलरी पर असर

अगर DA 58% होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उदाहरण के लिए, यदि बेसिक सैलरी ₹18,000 है तो वर्तमान में 55% DA के तहत ₹9,900 मिलते हैं। इसे 58% बढ़ाया गया तो DA ₹10,440 होगा, यानी हर माह ₹540 और सालाना ₹6,480 का अतिरिक्त लाभ।

See also  बड़ा खुलासा: PANDORA PAPERS में सचिन तेंदुलकर का भी नाम, पत्नी अंजलि और ससुर आनंद जयंतीलाल मेहता को भी मिले थे 60 करोड़ के शेयर्स

DA कैसे कैलकुलेट किया जाता है?

महंगाई भत्ता औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होता है। सरकार पिछले 12 महीनों के CPI-IW औसत से इसे तय करती है। फॉर्मूला इस प्रकार है:

DA (%) = [(12 माह का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

यह फॉर्मूला 7वें वेतन आयोग के तहत निर्धारित किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।