नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा निजी स्कूलों की खातिर दिल्ली में सरकारी स्कूल बंद कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा संचालित शिक्षा मॉडल देश भर में आकर्षण का केंद्र बना  हुआ है।

कई राज्यों ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को अपनाया है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सीएम केजरीवाल के इस शिक्षा मॉडल को ध्वस्त कर दिल्ली सरकार की छवि को खराब करना चाहती है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि आबकारी नीति मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को उनके खिलाफ कुछ नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी उन्हें निशाना बनाने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार की नई मनगढ़ंत कहानी बुनने’ लगी है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में यह भी दावा किया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी स्कूलों को बंद कराने और निजी स्कूलों के खुलने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक ‘साजिश’ के तहत ‘‘भ्रष्टाचार की फर्जी कहानी” जैसी बातें सामने ला रही है।
सिसोदिया ने भाजपा को ‘निरक्षरों की पार्टी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में निजी स्कूलों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए कम से कम 72,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये हैं। उनके इन दावों से एक दिन पहले ही उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की जांच संबंधी केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में ढाई साल से अधिक की देरी पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी।

See also  मुझे डरा नहीं सकते, मैं सवाल पूछता रहूंगा... मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते - राहुल गांधी

सतर्कता सचिव ने फरवरी, 2020 में सीवीसी को यह रिपोर्ट भेजी थी जिसमें परियोजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता और प्रक्रियागत खामियां पाई गई थी। सतर्कता सचिव ने सीवीसी से आगे की जांच एवं कार्रवाई पर उसकी राय मांगी थी। सिसोदिया ने कहा कि शराब के मुद्दे को छोड़कर उन्होंने अब कल से दिल्ली सरकार के विद्यालय भवनों के निर्माण में घोटाले की मनगढ़ंत कहानी बनानी शुरू कर दी है।’ हालांकि उन्होंने उपराज्यपाल द्वारा मुख्य सचिव को दिए गए निर्देश का जिक्र नहीं किया। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।