मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिस्सा लेंगे। बता दें कि 25 नवंबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है।

बजट 2023-24 की तैयारी के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के हित से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर अपना प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राज्य की लंबित मांगों की ओर भी वित्त मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: रायपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।