मल्लिकार्जुन

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। बता दें कि राजीव भवन में 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान होने हैं।

इस मतदान में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहम मरकाम, अमरजीत चावला सहित सभी 307 एआईसीसी प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान केंद्र में वोट देंगे।

बता दें कि खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में प्रचार करेंगे। इसके बाद वह सोमवार को पश्चिम बंगाल और असम, मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे। इसके बाद वो छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।