CG News: BJP's state in-charge Om Mathur's visit to Jagdalpur canceled, will leave Raipur for New Delhi on April 9
CG News: BJP's state in-charge Om Mathur's visit to Jagdalpur canceled, will leave Raipur for New Delhi on April 9

टीआरपी डेस्क। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में चल रही गुटबाजी के बीच राज्यसभा के पूर्व सदस्य ओम माथुर का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

ओम माथुर जन आक्रोश सभा के दौरान परबतसर में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य हूं। जयपुर के लोग जब कहीं भी कोई सूची भेजते हैं तो मैं एक-एक नाम का ध्यान रखता हूं, जिसे पीएम मोदी भी हटा नहीं सकते।

इतना ही नहीं बीजेपी नेता ओम माथुर कहते हुए दिखाई देते हैं कि जिसका टिकट मैंने फाइनल कर दिया, उसका टिकट पीएम मोदी भी नहीं काट सकते हैं। मैं जहां खूंटा गाड़ देता हूं, उसे कोई नहीं हिला सकता है। इसलिए गहतफहमी मत पालना।’

See also  UPI Payments: 16 जून से बदलेगा UPI का तरीका, 15 सेकेंड में होगा पूरा ट्रांजैक्शन; जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम

एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला संसदीय बोर्ड लेगा। बताना जरूरी है कि राजस्थान में भी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी में कई नेताओं की निगाहें सीएम की कुर्सी पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।