मंच पर भाषण देते हुए बेहोश हो गए थे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी… कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

टीआरपी डेस्क। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कल एक कार्यक्रम के मंच पर सीएम विजय रुपाणी को चक्कर आ गया था और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें यूएन मेहता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पाल की ओर से जारी मेडिकल बुलिटेन के मुताबिक, सीएम रुपाणी की हालत स्थिर है।

मंच पर बेहोश होकर गिरे सीएम रुपाणी

डॉ. आरके पटेल ने सोमवार को कहा, ‘विजयभाई बिना किसी सहारे अस्पताल के कमरे में टहल ले रहे हैं। उनकी रिपोर्ट जैसे ईसीजी, ईको, सीटी स्कैन, ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल में 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा, डिहाईड्रेशन, थकावट और हेक्टिक काम के कारण उनको चक्कर आया था।’

गौरतलब है कि गुजरात में इन दिनों 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव का प्रचार चल रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा के निज़ाम पुरा में पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान अचानक उन्हें वहां चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिर गए।

See also  राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन के बीच किया ये ऐलान

इसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सरकारी प्लेन के ज़रिए अहमदाबाद लाया गया। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जहां उनके सभी तरह के टेस्ट किए गए। अब उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।