कोयला तस्करी मामले में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी से सीआईडी करेगी पूछताछ

टीआरपी डेस्क। पिछले वर्ष भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक व आसनसोल के पूर्व मेयर नेता जितेंद्र तिवारी को कोयला तस्करी मामले की जांच के संबंध में सीआईडी के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीआईडी ने कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए तिवारी को शुक्रवार को शहर में उसके अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा है। बता दें कि वह 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

पान्डवेश्वर से तृणमूल के पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि जांच प्राधिकारी पूछताछ के लिए किसी को भी बुला सकते हैं।’ सीबीआई और ईडी भी बंगाल के कोयले के अवैध खनन और तस्करी की जांच कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।