टीआरपी डेस्क। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा।

इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक चली थीं। वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक चली थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं उन्हें इन स्पेट्स को फॉलो करना होगा।

इस तरह चेक करें रिजल्ट

  • CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।
  • अब यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
See also  जीएसटी अफसर से एक्ट्रेस बानी कृति वर्मा का 263 करोड़ के घोटाले में आया नाम

इस साल जो छात्र परीक्षा में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं वो कम्पार्टमेंट एग्जाम देकर पास हो सकते हैं। कम्पार्टमेंट एग्जाम के जुलाई में होने की संभावना है। वहीं जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं वो दोबारा से कॉपी चेक करा सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।