2 मई को दीदी गई, बनेगी BJP की सरकार, जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो ममता जीत पाएंगी या नहीं, इसमें भी है शंका- कैलाश विजयवर्गीय

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोमवार को उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर जनसांख्यिकीय परिवर्तन के कारण भारत को 30 साल के भीतर गृहयुद्ध का सामना करना पड़ सकता है। विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर विजयवर्गीय को घेरा और निंदा करते हुए इसे गैरजिम्मेदाराना बताया। कांग्रेंस ने विजयवर्गीय को तत्काल माफी मांगने की मांग की है।

दरअसल, रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘सामाजिक समरसता वर्तमान समय के लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में मैं एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से बात कर रहा था, जो सामाजिक कार्यों में बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे देश की जनसांख्यिकी बदल रही है, 30 साल बाद गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि आप लोग जी नहीं पाएंगे।’

See also  हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट बनाएगा अपनी कमिटी, कहा- सीलबंद सुझाव नहीं स्वीकार

विजयवर्गीय के दावे की हो रही आलोचना

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे विजयवर्गीय ने आगे कहा, हमें इस मामले पर सोचना और विचार करना होगा। हमें इस बात पर काम करना चाहिए कि हिंदू शब्द को कैसे मजबूत किया जाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं ताकि वे अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का इस्तेमाल कर सत्ता हासिल कर सकें।

विजयवर्गीय के इस दावे की आलोचना करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ‘विजयवर्गीय का बयान पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है। यह ऐसा बयान है जो देश में अस्थिरता और भय का माहौल पैदा करता है। यह शांति और भाईचारे पर सवाल उठाता है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।