डीवाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नए मामलों को सूचीबद्ध करने को लेकर आज अहम फैसला लिया है। सीजेआई ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को नए केसों को बेंच के सामने सुनवाई के लिए ऑटोमेटिक सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि डीवाई चंद्रचूड़ जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जेबी पारदीवाला के साथ बेंच में बैठे थे। सीजेआई ने कहा कि नए मामलों को सुनवाई के लिए ऑटोमेटिक ही सूचीबद्ध किया जाएगा।

सीजेआई ने कहा, ‘मैंने सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक पंजीकृत सभी मामलों को अगले सोमवार तक सूचीबद्ध करने के लिए निर्देश दिया है। इसलिए, एक स्वचालित तारीख दी जाएगी। एक स्वचालित लिस्ट होगी।’

सीजेआई ने कहा कि अगर किसी को अति आवश्यकता है तो हम यहां उल्लेख करने के लिए हैं। नहीं तो हम इन निर्देशों का हल करने में सक्षम होंगे। सीजेआई ने ये निर्देश तब दिया जब कुछ वकील मामलों को तत्काल सूचीबद्ध कराने के लिए कतार में थे।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा मोड़: 'चंपत राय अयोध्या छोड़ें', वकीलों का पैरवी से इनकार और 5 लाख जुर्माने का एलान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।