टीआरपी डेस्क। दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। उप सचिव (सर्विसेस) भैरब दत्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • 2007 बैच के IAS अजीमुल हक – दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO बने।
  • 2008 बैच की IAS डॉ. मधु रानी तेवतिया – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त।
  • 2011 बैच के IAS संदीप कुमार सिंह – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य सचिव बने।
  • 2011 बैच के IAS रवि झा – आबकारी आयुक्त पद से हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया।
  • 2014 बैच के IAS सचिन राणा – अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर बरकरार, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार के रूप में दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (प्रशासन) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
See also  JEE Main Session-2 : JEE मेन का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ में भाव्यांश साहू ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

डॉ. मधु रानी तेवतिया को तेज, गंभीर और ईमानदार आईएएस अधिकारी माना जाता है। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई, और 20 फरवरी को रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रशासनिक टीम को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें डॉ. मधु रानी तेवतिया को सचिव की अहम भूमिका दी गई।

भाजपा सरकार में प्रशासनिक मजबूती की कोशिश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद, प्रशासनिक स्तर पर नई टीम तैयार की जा रही है, ताकि सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य विभागों में हुए ये बदलाव दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।