टीआरपी डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

बीजेपी की ये हैं तीन योजनाएं- सीएम केजरीवाल

  • उनके नेताओं की गिरफ्तारी
  • पार्टी के बैंक खाते सीज करना
  • आप के दफ्तर को खाली कराना

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।