अब सीएम योगी ने दिए लखनऊ का नाम बदलने के संकेत
Image Source : Google

लखनऊ। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रतिबन्ध को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शख्ती शुरू कर दी है। सीएम योगी के निर्देश पर करीब 900 धार्मिक स्थलों को नोटिस भेजा गया है। नोएडा पुलिस ने 621 मंदिरों को नोटिस दिया है तो 268 मस्जिदों को भी लाउडस्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।  

शासन की ओर से दिए गए निर्देश के बाद पुलिस ने धार्मिक स्थलों और मैरिज होम में बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे के संबंध में कोर्ट की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है। पुलिस ने इसको लेकर सभी को नोटिस भी जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी निर्देश पर के पुलिस कमिश्रर ने धार्मिक गुरु, मैरिज होम मालिकों और डीजे संचालकों को नोटिस देकर निमय पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मगंलवार को नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने 621 मंदिरों, 268 मस्जिदों, 16 अन्य धार्मिक स्थलों को नियम पालन करने संबंधी नोटिस दिए। इसके साथ ही 217 बारातघरों, 175 डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ध्वनि संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए नोटिस दिए गए। यदि कोई भी धार्मिक स्थल, डीजे संचालक उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि संबंधी दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।