टीआरपी डेस्क। पार्टी के खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। आचार्य आज राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास पर पहुंचे।

इससे पहले आचार्य ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उनकी तारीफ भी की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने के क्यास लगने लगे थे।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री को एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक मुलाकात के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें कि 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी जानी है, जिसके लिए आचार्य आज राजनाथ सिंह को समारोह के लिए आमंत्रित करने आए थे।

आचार्य प्रमोद इससे पहले कांग्रेस आलाकमान समेत कई नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के न शामिल होने पर भी उन्होंने अपनी ही पार्टी को घेरा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।