टीआरपी डेस्क। हरियाणा पुलिस ने कल देर रात फिरोजपुर के झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान (Mamman Khan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, 31 जुलाई को नूंह में हिंसा और आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे। 100 से ज्यादा वाहनों को जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तौफीक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने अपने बयान में आरोपी ने मामन खान का नाम लिया है। तौफीक खान कहना है कि मामन खान ने ही भीड़ और हिंसा को भड़काया था।

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले मामन खान (Mamman Khan Arrested) को दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने इस मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट में याचिका दायर करके उन्होंने नूंह हिंसा मामले में एसआईटी के गठन की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि एसआईटी टीम का हेड आईजी लेवल का अधिकारी होना चाहिए और उनकी निगरानी में इस पूरे मामले की जांच हो।

तो इसलिए हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि उनके मोबाइल टावर लोकेशन के मुताबिक, उनकी लोकेशन 29 और 30 जुलाई को हिंसा स्थल से डेढ़ किलोमीटर के रेंज में मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।