नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की। इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे, जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है। पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। 

See also  संसद में ‘टैगोर की कुर्सी‘ पर बवालः तस्वीरें दिखा शाह कहा- मैं नहीं टैगोर की कुर्सी पर नेहरू बैठे, राजीव गांधी ने तो आराम से चाय पी