कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल लॉच,बोले बाबा रामदेव - अब हम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

टीआरपी डेस्क। योगगुरू बाबा रामदेव ने आज कोरोना की नई दवा लॉन्च की है। पतंजलि का दावा है कि नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है। इस नई दवा का नाम भी कोरोनिल ही है, पतंजलि का कहना है कि कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा।

आयुष मंत्रालय ने कोरोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है। पतंजलि का कहना है कि नई कोरोनिल दवा CoPP-WHO GMP सर्टिफाइड है। दवा लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाया जा रहा है।

कोरोना की नई दवा लॉन्च करने के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि सर्टिफिकेशन के साथ हमारे पास 250 से अधिक रिसर्च पेपर है, अकेले कोरोना के ऊपर 25 रिसर्च पेपर है। अब कोई दुनिया में सवाल नहीं उठा सकता।

See also  सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे छात्र की नक्सलियों ने की हत्या, होली मानाने के लिए आया हुआ था गांव

आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि कोरोनिल का इस्तेमाल पहले से लोग कर रहे थे। लेकिन अब डीजीसीए के बाद हमें डब्लूएचओ से अप्रूवल मिल गया है। ये 154 देशों के लिए अप्रूवल मिला है। इसके बाद हम अब आधिकारिक रूप से कोरोनिल का निर्यात कर सके हैं। हमने वैज्ञानिक पद्धति से कोरोनिल पर रिसर्च किया है।

कोरोना के बाद आयुर्वेद के मार्केट में आया 50-90 फीसदी का उछाल

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की तारीफ करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद पद्धति पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। कोरोना से पहले आयुर्वेद का मार्केट हर साल 15 फीसदी बढ़ रहा था। लेकिन कोरोना के बाद इसमें 50 से लेकर 90 फीसदी का उछाल आया है। भारत ही दुनिया के लोगों का विश्वास आयुर्वेद पर बढ़ रहा है।

बता दें कि इससे पहले पतंजलि ने 23 जून 2020 को कोरोना के लिए कोरोनिल लॉन्च की थी, जिसमें 7 दिन में कोरोना के इलाज का दावा किया गया था।

See also  तब्लीगी जमात से जुड़े 2550 विदेशियों के 10 साल तक भारत आने पर रोक, दिल्ली हिंसा से भी जुड़े निजामुद्दीन मरकज के तार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।