टीआरपी डेस्क। भारत में क्या H3N2 वायरस के साथ कोरोना भी सबको सताएगा। जी हां ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि देश में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। बता दें कि एक दिन में कोरोना के मामले 500 के आंकड़े को पार कर गए है, जो कि 114 दिनों में पहली बार हुआ है।

बता दें कि कोरोना के मामले केवल 11 दिनों में ही डबल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से पीड़ितों की संख्या अब 3,809 पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले सात दिनों में 2671 नए मामले सामने आए हैं

देश में आज 444 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,809 हो गए। वहीं तमिलनाडु में आज कोरोना के चलते एक मौत भी हुई है। पिछले 4 हफ्तों में कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है, जो पिछले साल जून की लहर के बाद निरंतर वृद्धि है।

See also  अटकलें शुरू… गुलाम नबी भाजपा में जाएंगे या बनाएंगे नई क्षेत्रीय पार्टी ?

बीते सात दिनों में, तीन राज्यों ने 500 से अधिक नए मामले दर्ज किए जिसमें कर्नाटक में 584, केरल में 520 और महाराष्ट्र में 512 मिले हैं। इस अवधि के दौरान कम से कम 100 नए मामले दर्ज करने वाले राज्यों में गुजरात ने संक्रमण में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। राज्य में मामले चार गुना बढ़ गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।