Corona in India: भारत में कोरोना के मामलों में आई 6.5% की कमी, पिछले 24 घंटे में 1,68,063 केस मिले

टीआरपी डेस्क। आज मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए केस मिले हैं। यह राहत की बात है कि सोमवार को तुलना में 6.5% कम केस आए हैं। सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे।

बता दें कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। वहीं देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 4,461 हो गए हैं।

भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। यहां पिछले 24 घंटे में 33,470 केस सामने आए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 केस सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई 277 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कुल केसों में 58.08% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,84,213 जान गंवा चुके हैं।

See also  Malegaon blast case: प्रज्ञा ठाकुर का दावा-पीएम मोदी का नाम लेने के लिए डाला गया था दबाव

देश में एक्टिव केस 8,21,446 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 97,827 मामलों का इजाफा हुआ है। वहीं, वैक्सीन की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में 92,07,700 डोज लगाई गईं। अब तक देश में 152 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।