नेशनल डेस्क। देश के 8 राज्यों की 19 सीटों के लिए आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश में भी आज तीन सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बसपा-सपा के विधायकों ने बीजेपी के पाले में वोटिंग की है। भोपाल विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू चुकी है, जो शाम चार बजे तक चलेगी। सात घंटे तक मतदान चलने के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और करीब 7-8 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा,

इस बीच शुक्रवार दोपहर को एक खास नजारा दिखा। कांग्रेस पार्टी के विधायक जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, वो पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहन कर मतदान करने विधानसभा भवन पहुंचे। विधायक कुछ दिन पहले कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आए थे।

आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति जो कोरोना संक्रमित है या उसमें कोरोना के लक्षण है, उसे सेफ रहना है और खुद को आइसोलेट करके रखना है। लेकिन मतदान की वजह से विधायक सभी सावधानियां बरतते हुए यहां पहुंचे। विधायक जब वोट डालकर वापस लौटे तो पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। वोटिंग डालने वाले इलाके और पूरे मेन गेट को सैनिटाइज किया गया, ताकि किसी और को खतरा ना हो।

See also  Tirupati Balaji Temple Donation : तिरुपति मंदिर में 121 Kg सोने का दान, सोने की कीमत ₹140 करोड़, देखें 10 सबसे बड़े दानों की लिस्ट…
MP: PPE किट पहनकर राज्यसभा चुनाव में ...

राज्यसभा चुनावों के लिए दिलचस्प है लड़ाई

मध्य प्रदेश में आज तीन राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं, बीजेपी और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवारों को उतारा है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया तो वहीं कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश के अलावा इस बार गुजरात और राजस्थान में कड़ी टक्कर है, जहां पार्टियों ने कुल सीट से अधिक उम्मीदवार उतारे हैं। गुजरात की चार सीटों पर पांच उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं जबकि राजस्थान में भी राज्यसभा की तीन सीटें हैं और 4 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।