नयी दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है जो काफी राहत देने वाली खबर है। केंद्रीय स्वास्थ् मंत्रालय की ओर से जारी की गई ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज कोरोना वायरस संक्रमण के 425 नए मामले सामने आए हैं जो बीते दिनों की तुलना में काफी कम है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,707 से घटकर 5,259 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शिनवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,859 हो गयी है। इन तीन लोगों में वह एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है।

मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.80 फीसदी दर्ज की गयी।आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,52,223 हो गयी है और मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

See also  भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 COVID 19 केस, 1209 कोरोनावायरस संक्रमितों की मौत, 225 दिन में 45 लाख का आंकड़ा पार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।