टीआरपी डेस्क। भारत में एक बार फिर कोविड के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 126 दिनों के बाद भारत में COVID-19 मामलों की एक दिन की संख्या 800 को पार कर गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 5,389 हो गई।

टीआरपी डेस्क। भारत में एक बार फिर कोविड के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 126 दिनों के बाद भारत में COVID-19 मामलों की एक दिन की संख्या 800 को पार कर गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 5,389 हो गई।

पिछले 24 घंटे में आए 843 नए मामले

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड ते 843 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमण का केसलोड बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,94,349) हो गया। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,799 हो गई, जबकि झारखंड और महाराष्ट्र में एक-एक मौत और केरल में 2 लोगों की मौत हुई है।

90.80 दर्ज की गई रिकवरी रेट

5,839 पर, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत रहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत रह गई है।

See also  Share Market Live Update 2 April 2026: शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 870 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; ट्रंप के दावे के बाद फिर गहराया संकट, डूब गए करोड़ों रुपये

कई राज्यों में फैला एच3एन 2

देश के कई राज्यों में फिलहाल कोरोना के साथ एच3एन2 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सरकार का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।