कोविशील्ड और कोवैक्सीन

टीआरपी डेस्क। कोविशील्ड वैक्सीन की बूस्टर डोज के लिए अब लोगों को 600 रुपये और टैक्स नहीं चुकाना होगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को ऐलान किया कि वो 225 रुपये की किफायती कीमत पर ये टीका प्राइवेट अस्पतालों को देंगे।

बता दें कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन शुरू होने के एक दिन पहले ये राहत पूनावाला की ओर दी गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की थी कि अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रिकॉशन डोज दी जा सकेगी।

See also  Earthquake : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
https://twitter.com/SuchitraElla/status/1512733365631590402?s=20&t=ExU0DZnFZQ15-qEDfaMq9A

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर 10 तारीख से शुरू होने वाले प्रीकॉशन डोज टीकाकरण को लेकर विस्तार में जानकारी दी। केंद्र ने चिट्ठी में कहा प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर वैक्सीन की कॉस्ट को छोड़कर सर्विस चार्ज के तौर पर 150 रुपए से ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 18 साल है और जिन्होंने कोरोना के टीके की दूसरी खुराक लिए 9 महीने पूरे हो चुके हैं वह लोग प्रिकॉशन डोज़ लगवा सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।