Covid in India: भारत में कोरोना वायरस फिर से पैर पसार रहा है और मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 760 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामले सामने आने से देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,423 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में केरल और कर्नाटक से एक-एक मरीज मौत हुई है।

बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में पहुंच गई थी, कोरोना के नए वेरिएंट मिलने के बाद इसके मामले में तेजी से वृद्धि हुई है।

जब कोरोना वायरस अपने चरम पर था, तब रोजाना लाखों मामले दर्ज हो रहे थे। 2020 से अब तक भारत में 4.5 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

See also  RBI ने रेपो रेट रखा स्थिर, GDP अनुमान बढ़ाया, महंगाई से राहत की उम्मीद

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। उसने बताया कि ठीक होने का दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।