खौफनाक: एक ही परिवार के 6 लोगों का कत्ल, बेटी से रेप की बात सुन भड़के पिता ने अंजाम दी वारदात

टीआरपी डेस्क। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के एक गांव से खौफनाक घटना सामने आई है। विशाखापट्टनम जिले के जट्टादा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था। इसकी जानकारी मिलने से भड़के शख्स ने परिवार ने इस वारदात को अंजाम दिया। कथित बलात्कारी अभी फरार है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।