टीआरपी डेस्क। भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अचानक रुक गई है। रविवार को स्मृति मंधाना के पिता को सुबह हार्टअटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शादी का वेन्यू, जो स्मृति मंधाना का फार्महाउस है, वहां से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया था। वहीं आयोजकों की तरफ से साफ किया गया है कि शादी टाल दी गई है। स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अभी अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।

रविवार को स्मृति मंधाना के मैनेजर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबियत खराब होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वो अभी निगरानी में है। उन्होंने आगे कहा स्मृति मंधाना, जो अपने पिता के काफी करीब हैं, उन्होंने फैसला लिया है कि शादी, जो आज होने वाली थी, वो फिलहाल के लिए टाल दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।