छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था और तीन दिन पहले ही छुट्टी से कैंप लौटा था। जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सूचना मिलने पर पुलिस और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, केरल के चित्तूर, पालकड निवासी बीनू एम (37) पुत्र मणिकान सीआरपीएफ 85 वीं बटालियन हेडक्वाटर में पदस्थ था। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी जवान ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थे। इसी दौरान बीनू एम अपने बैरक में गया और सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान बैरक की ओर दौड़े तो वहां बीनू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

See also  World Suicide Prevention Day- चौकाते हैं छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के आंकड़ें, फिर भी सरकार के पास नहीं है कोई रिकॉर्ड

खुदकुशी की वजह पता नहीं

इस पर जवानों ने अफसरों को सूचना दी। फिलहाल जवान के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अफसरों ने बताया कि जवान के ख़ुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही संभवत: स्थिति सामने आ सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।