दूसरी पत्नी के साथ कराची के डिफेन्स एरिया में रहता है दाऊद इब्राहिम

टीआरपी डेस्क। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने दूसरी शादी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दाऊद की दूसरी पत्नी पाकिस्तान की रहने वाली और पठान परिवार से हैं।

यह खुलासा खुद दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर ने किया है। अलीशाह, दाऊद की बहन हसीना पारकर का बेटा है। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अंडरवर्ल्ड टेरर फंडिंग मामले में अलीशाह से पूछताछ की, तब उसने राज खोले। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में अलीशाह के बयान को एक गवाह के तौर पर सलंग्न किया है।

अलीशाह के एनआईए को दिए बयान के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ने अलीशाह बताया है कि उसने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक तक दे दिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन से उसकी मुलाकात जुलाई 2022 में दुबई में हुई थी।

अलीशाह के मुताबिक, दाऊद खुद किसी से सीधे सम्पर्क में नहीं रहता, लेकिन उनकी पत्नी महजबीन हर त्‍यौहार और मौके पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए भारत में मौजूद परिवार के सदस्यों से संपर्क कर हालचाल लेती रहती हैं।

अलीशाह के मुताबिक, दाऊद ने अपना पुराना ठिकाना बदल दिया है। अब दाऊद कराची के अब्दुला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास डिफेन्स एरिया में रहता है। एनआईए ने पिछले साल अंडरवर्ल्ड टेरर फंडिग मामले में यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें छोटा शकील के साढ़ू सलीम फ्रूट सहित तीन लोग गिरफ्तार हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।