Chhattisgarh Weather Update:

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ में मौसम का पारा अलग ही तेवर दिखा रहा है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो से तीन दिन मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा। आलर्ट के मुताबिक बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गयाहै। वहीं वहीं प्रदेश भर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गयाहै। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में गर्मी और लू जानलेवा बनती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते बिहार और यूपी में मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर चेन्नई और राजस्थान में बीते दो दिनों से इतनी बारिश हो रही है कि वहां के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

यूपी में 103, बिहार में 45 लोगों की मौत

भीषण गर्मी के चलते उत्तर भारत के कुछ इलाकों में लोगों का जीना मुश्किल हो रखा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में तो मौत का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अब तक 103 तो बिहार में 47 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ओडिशा में भी लू से 1 की मौत हो चुकी है।

चेन्नई, असम और राजस्थान में बाढ़

एक तरफ जहां उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां लू से लोगों की मौत हो रही है। वहीं, चेन्नई और असम में बाढ़ जैसी स्थिति हो रखी है। कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। दूसरी ओर राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिख रहा है। वहां के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। यूपी के अकेले बलिया में बीते नौ दिनों में 103 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।