टीआरपी डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। उन्हें फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण देखे गए हैं। 

गौरतलब है कि राजनाथ को गुरुवार को ही भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में जाना था, लेकिन संक्रमित मिलने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कोरोना इफेक्टः वित्त मंत्रालय ने दिया झटका, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इस साल नहीं मिलेगा अतिरिक्त महंगाई भत्ता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।