केजरीवाल

Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी पी के गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने के लिए केंद्र की मंजूरी मांगी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुप्ता की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास भेजा है।

बता दें कि यह कदम उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली सरकार से संबंधित एक अहम फैसले के बाद उठाया गया है, जिसके तहत दिल्ली सरकार को अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों में फैसले लेने की शक्ति प्रदान की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।