Delhi Elections BJP First List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं को चुनौती देने के लिए अनुभवी नेताओं और पूर्व सांसदों को टिकट दिया है।

बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जहां वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगे। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वह आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को टक्कर देंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जो क्षेत्रीय राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।