हाई अलर्ट पर दिल्ली: तहरीक-ए-तालिबान ने ई-मेल भेजकर ब्लास्ट की दी धमकी

टीआरपी डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर आतंकी साया मंडरा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान के इंडिया सेल ने दिल्ली में हमले करने की धमकी दी है। जिसके बाद से पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस कई बाजारों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक अफसर ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ई-मेल भेजे हैं, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात कही गई है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इन ई-मेल्स के बारे में शिकायत की। UP पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने हमले का इनपुट मिलने के तुरंत बाद संवेदनशील जगहों पर फोर्स बढ़ा दिया। वहीं, सरोजिनी नगर मार्केट में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साउथ-वेस्ट दिल्ली में स्थित सरोजिनी मार्केट कपड़ों समेत रोजमर्रा की चीजों का बड़ा बाजार है। यहां सस्ती चीजों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है।

See also  प्रिंसिपल के दूसरे बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजेगी पंजाब सरकार 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।