रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अफसर डी. रूपा

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक सरकार ने आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अफसर डी. रूपा मौदगिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुए झगड़े को लेकर विभागीय जांच कराने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जारी सार्वजनिक विवाद को गंभीरता से लिया था। सूत्रों ने बताया कि रूपा के खिलाफ सार्वजनिक बयान जारी करने, सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें पोस्ट करने के मामलों की जांच की जाएगी।

वहीं, सिंधुरी के खिलाफ स्विमिंग पूल के निर्माण, विरासत संरचना का उल्लंघन करने और कोविड महामारी के दौरान निर्माण गतिविधियों को अंजाम देने और बैग खरीद घोटाले के आरोपों की जांच होगी।

बता दें कि अगले आदेशों तक आईपीएस डी रूपा और आईएएस अफसर रोहिणी सिंधुरी का तबादला कर दिया गया है। हालांकि अभी तक दोनों को नया पद आवंटित नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं थी। साथ ही रूपा ने यह दावा किया था कि सिंधुरी ने तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें स्वयं भेजी थीं।

See also  विश्‍व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान, 15 खिलाड़‍ियों को मिला मौका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।